दानापुर में छात्र का खून से लथपथ शव घर के बाहर पड़ा मिला
दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के हथियाकांध सराय में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर अपराधियो ने घर के पास शव फेक दिया। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय शिवम कुमार सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है। मृत युवक के सर में गहरे जख्म के निशान है। जिससे कयास लगाया जा रहा है किसी धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुबह 5 बजे के करीब टहलने निकले गांव के लोगो ने शिवम का खून से लथपथ शव गली में पड़ा देखा। जिसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। हत्या की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते लोगो की भारी भीड़ मौके पर इक्कठा हो गई। वही घटना की जानकारी मिलते ही परिजन शव से लिपट कर चीत्कार उठे। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना डायल 112 के साथ ही शाहपुर पुलिस को दी। सूचना पाकर शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन करते हुए घटना की जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को देते हुए FSL की टीम को दी।
सूचना पाकर FSL की टीम मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में मृतक के गांव के चाचा ने बताया की मृतक शिवम माता, पिता, दो बहन और भाइयों के साथ दानापुर के चित्रकूट नगर माली गली में रहता था। वही रहकर सभी भाई बहन पढ़ाई करता था। उसकी मां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। कल रात 9 बजे गांव दादा दादी के पास आया था। रात 10 बजे के करीब बजे खाना खाकर सोने चला गया था। उसके बाद क्या कुछ हुआ किसी को कुछ पता नही चला। सुबह टहलने निकले लोगो ने घटना के जानकारी दी।
जिसके बाद हमलोगों ने देखा की उसके सर मे गहरे जख्म के निशान है। पास में खून पसरा हुआ है। शव देखकर लगता है की उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। वही शंका जताया है की उसके अपनो ने ही इसकी हत्या की होगी। इस बाबत शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया की थाना अंतर्गत हथियाकांध में एक युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है। मृत युवक के सर में गहरे जख्म के निशान पाए गए। FSL की टीम को सूचना दे दी गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की हत्या कब और कैसे की गई है। हत्या के पीछे के कारणों का पता नही चल पाया है। मामले की छानबीन की जा रही है। शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।




Comments
Post a Comment