Posts

प्रधानमंत्री Narendra Modi के रोड शो से पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई प्रमुख मार्ग बंद

Image
राजधानी Patna में आज प्रधानमंत्री Narendra Modi के रोड शो को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है। पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक होने वाले रोड शो के कारण सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों से कम से कम तीन घंटे पहले घर से निकलने की अपील की है। गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। एयरपोर्ट, बेली रोड, पटेल गोलंबर, गर्दनीबाग, डाकबंगला चौराहा, बुद्धमार्ग और पुलिस लाइन तिराहा समेत कई इलाकों में वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। हालांकि, एंबुलेंस और अन्य इमरजेंसी सेवाओं को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरा शहर भगवामय नजर आ रहा है। इनकम टैक्स गोलंबर समेत कई स्थानों पर भगवा सजावट, बैलून और भाजपा-जदयू के झंडे लगाए गए हैं। वहीं, ट्रैफिक डायवर्जन के कारण गया रोड और करबिगहिया आरओबी पर लंबा जाम देखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है और लोगों के बैग व सामान की सघन जांच के बाद ही प्...

पटना के नेउरा गंज में बाइक की टक्कर में दो घायल

Image
बिहटा के नेऊरा गंज के पास बुधवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर ने दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना नेऊरा थाना क्षेत्र की है। घायल युवकों की पहचान नेऊरा निवासी मिथिलेश कुमार, पिता छोटे राय तथा मुकेश कुमार, पिता विनयप्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों किसी काम से जा रहे थे, तभी नेऊरा गंज के पास तेज गति से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही नेऊरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष जगदीप राणा ने बताया कि दोनों घायलों को दानापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी है।

दानापुर में जलजमाव से आफत: नगर परिषद के पंचशील नगर में डेढ़ महीने से सड़क पर भरा नाले का पानी, रोज हो रही दुर्घटनाएं

Image
दानापुर में पिछले डेढ माह से नगर परिषद क्षेत्र के तकियापर गोला रोड मुख्य मार्ग के पंचशील नगर में जल जमाव से सड़क पर गड्डे से होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जिसका साइकिल, बाइक व ई रिक्शा सवार लोग शिकार हो रहे है। स्थानीय और उस रास्ते से गुजरने वाले लोग नाले के गंदे पानी और गढ्ढे में आने जाने के लिए विवश है। स्कूली बच्चे और महिलाओं को इससे खासा परेशानियां झेलनी पड़ रही है। आए दिन ई रिक्शा और बाइक सवार नाले में गिरकर जख्मी हो रहे है। इसके बावजूद नगर प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा है। इस सम्बन्ध में स्थानीय जयचंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पिछले डेढ माह से बारिश और नाले के पानी से पंचशील नगर में सडक पर जल जमाव के कारण गड्डे हो गए है। सडक पर जल जमाव के कारण सडक और नाला का पता नही चलता है। जिसके कारण प्रत्येक दिन बाइक, ई रिक्शा, चार पहिया वाहन सवार नाला में गिरने से जख्मी हो रहे है। स्कूली बच्चे और महिलाएं गंदे पानी में घुस कर अवागमन को विवश है। पिछले 25 अगस्त को स्थानीय लोगों व ई रिक्शा चालकों ने आगजनी कर आठ घंटे तक सड़क जाम किया था। लेकिन अभी तक नगर परिषद की ओर से कोई करवाई नह...

दानापुर बैंक डकैती की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार के साथ 8 अपराधी गिरफ्तार

Image
पटना की दानापुर पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार के साथ 8 अपराधियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधियो के पास से चार देशी कट्टा, दो देशी पिस्टल, एक मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और पांच मोबाइल बरामद की है। गिरफ्तार अपराधियो की पहचान चंदन कुमार, टुनटुन यादव, सुमित कुमार, कुमार अमरजीत यादव उर्फ छोटू, राहुल कुमार, मनीष कुमार, योगी कुमार और राधेश्याम प्रसाद के रूप में हुई है। इस बात की जानकारी पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि अपराध के रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चलाया का रहा है। इस अभियान के तहत पटना पुलिस हथियार और मादक प्रदार्थ के साथ ही अनुश लगा सके। उसी क्रम में दानापुर पुलिस को सूचना मिली कि हथियार तस्कर और नशे के सौदागर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने लिए पटना की तरफ आ रहे है। सूचना की जानकारी मिलते ही मामले का सत्यापन करते हुए पटना सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने नेतृत्व में एक SIT गठित की गई। गठित टीम के द्वारा दानापुर के सगुना मोड पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार छह युवक और एक...

दानापुर में छात्र का खून से लथपथ शव घर के बाहर पड़ा मिला

Image
  दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के हथियाकांध सराय में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर अपराधियो ने घर के पास शव फेक दिया। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय शिवम कुमार सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है। मृत युवक के सर में गहरे जख्म के निशान है। जिससे कयास लगाया जा रहा है किसी धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई है।  घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुबह 5 बजे के करीब टहलने निकले गांव के लोगो ने शिवम का खून से लथपथ शव गली में पड़ा देखा। जिसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। हत्या की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते लोगो की भारी भीड़ मौके पर इक्कठा हो गई। वही घटना की जानकारी मिलते ही परिजन शव से लिपट कर चीत्कार उठे। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना डायल 112 के साथ ही शाहपुर पुलिस को दी। सूचना पाकर शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन करते हुए घटना की जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को देते हुए FSL की टीम को दी।  सूचना पाकर FSL की टीम मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। इस संबंध ...

पटना:बिहटा में कार सवार अपराधियों का दुस्साहस स्कूल जा रही छात्रा को दिनदहाड़े किया अपहरण,लेकिन सड़क जाम ने छात्रा ने बचाई अपनी जान।

Image
पटना के बिहटा में इन दिनों अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि अपराधियों में कानून का डर पूरी तरह से समाप्त दिख रहा है जिसका नतीजा यह है कि दिनदहाड़े एक स्कूली छात्रा को कार सवार अपराधियों ने अपहरण कर लिया।हालांकि सड़क जाम के कारण छात्रा ने अपनी सूझबुझ से अपनी जान बचाई और कार से भाग निकली। मिली जानकारी के अनुसार बिहटा थाना क्षेत्र के जिनपुरा रोड में उसे समय घटना हुई जब सुबह में कक्षा चार की छात्रा पैदल ही अपने घर से स्कूल जा रही थी तभी कार सवार कुछ अपराधी आते हैं और छात्रा को बेहोश कर रहे उसे कार के डिक्की में रखकर भाग निकलते हैं लेकिन अपराधियों को पता नहीं था कि बिहटा में भीषण जाम भी लगी हुई है जिसके कारण बिहटा के राघोपुर बाजार के पास जाम में खरी कार जाम में  कई घंटे फंसने के कारण छात्रा को होश आया और वो  डिक्की खोलकर कार से भाग निकली। जिसके बाद छात्रा ने तत्काल इसकी सूचना अपने परिवार और स्कूल के लोगों को दिया।  वहीं छात्रा की मां अरीबा प्रवीण ने पूरे मामले को लेकर बिहटा थाना में लिखित शिकायत भी की है। जहां छात्रा की मां ने बताया कि मेरी दो बेटी और प्रतिदिन दोनों बे...

अभिमन्यु यादव के अंगरक्षकों पर युवक से मारपीट का मामला दर्ज, अभिमन्यु यादव मौके पर थे मौजूद

Image
 पटना के राजीव नगर थाने में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु यादव के 2 अंगरक्षकों पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। मारपीट के समय पूर्व सांसद रामकृपाल यादव और अभिमन्यु यादव मौके पर मौजूद थे। घटना बुधवार की रात करीब नौ बजे की है। पीड़ित नंदन सिंह ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। राजीव नगर के रोड नंबर 14 के पास हुई घटना पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 14 के पास बुधवार की रात करीब 9 बजे मारपीट हुई थी। पीड़ित नंदन सिंह ने बताया कि 'वह अपनी गाड़ी से बच्चों के साथ शादी में जाने के लिए अपनी दुकान को बंद कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव का काफिला मेरी गाड़ी के पास आया, उस समय मेरी गाड़ी रोड के पास रूकी हुई थी। मैंने काफिले को देखते ही अपनी गाड़ी साइड करनी चाही, तभी उनके अंगरक्षक मेरे पास आ गए। एक अंगरक्षक मेरा कॉलर पकड़ कर अपशब्द कहने लगा। पीड़ित का मेडिकल कराया गया पटना के राजीव नगर के थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित नंदन सिंह का मेडिकल कराया गया है। पीड़ित के आवेदन प...