प्रधानमंत्री Narendra Modi के रोड शो से पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई प्रमुख मार्ग बंद

राजधानी Patna में आज प्रधानमंत्री Narendra Modi के रोड शो को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है। पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक होने वाले रोड शो के कारण सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों से कम से कम तीन घंटे पहले घर से निकलने की अपील की है। गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। एयरपोर्ट, बेली रोड, पटेल गोलंबर, गर्दनीबाग, डाकबंगला चौराहा, बुद्धमार्ग और पुलिस लाइन तिराहा समेत कई इलाकों में वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। हालांकि, एंबुलेंस और अन्य इमरजेंसी सेवाओं को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरा शहर भगवामय नजर आ रहा है। इनकम टैक्स गोलंबर समेत कई स्थानों पर भगवा सजावट, बैलून और भाजपा-जदयू के झंडे लगाए गए हैं। वहीं, ट्रैफिक डायवर्जन के कारण गया रोड और करबिगहिया आरओबी पर लंबा जाम देखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है और लोगों के बैग व सामान की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

पटना के नेउरा गंज में बाइक की टक्कर में दो घायल

हंगामेदार रहा खगौल नगर परिषद् की साधारण बोर्ड की बैठक, सर्वसम्मति से पास हुए तीन एजेंडे.

आखिर सुशासन ने खोज लिया नालंदा शराब कांड का बकरा...CM नीतीश के नालंदा में जहरीली शराब से 11 मौत मामले में 'थानेदार' सस्पेंड, बड़े अफसरों पर एक्शन कब?