अभिमन्यु यादव के अंगरक्षकों पर युवक से मारपीट का मामला दर्ज, अभिमन्यु यादव मौके पर थे मौजूद


 पटना के राजीव नगर थाने में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु यादव के 2 अंगरक्षकों पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। मारपीट के समय पूर्व सांसद रामकृपाल यादव और अभिमन्यु यादव मौके पर मौजूद थे। घटना बुधवार की रात करीब नौ बजे की है। पीड़ित नंदन सिंह ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



राजीव नगर के रोड नंबर 14 के पास हुई घटना

पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 14 के पास बुधवार की रात करीब 9 बजे मारपीट हुई थी। पीड़ित नंदन सिंह ने बताया कि 'वह अपनी गाड़ी से बच्चों के साथ शादी में जाने के लिए अपनी दुकान को बंद कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव का काफिला मेरी गाड़ी के पास आया, उस समय मेरी गाड़ी रोड के पास रूकी हुई थी। मैंने काफिले को देखते ही अपनी गाड़ी साइड करनी चाही, तभी उनके अंगरक्षक मेरे पास आ गए। एक अंगरक्षक मेरा कॉलर पकड़ कर अपशब्द कहने लगा।

पीड़ित का मेडिकल कराया गया

पटना के राजीव नगर के थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित नंदन सिंह का मेडिकल कराया गया है। पीड़ित के आवेदन पर 2 अंगरक्षकों के ऊपर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।


Comments

Popular posts from this blog

पटना के नेउरा गंज में बाइक की टक्कर में दो घायल

हंगामेदार रहा खगौल नगर परिषद् की साधारण बोर्ड की बैठक, सर्वसम्मति से पास हुए तीन एजेंडे.

आखिर सुशासन ने खोज लिया नालंदा शराब कांड का बकरा...CM नीतीश के नालंदा में जहरीली शराब से 11 मौत मामले में 'थानेदार' सस्पेंड, बड़े अफसरों पर एक्शन कब?