Posts

बिहार रेजीमेंट केंद्र ने 686 अग्निवीरों के साथ चौथे अग्निवीर बैच को किया देश को समर्पित

Image
  पटना के दानापुर स्थित बिहार रेजीमेंट केंद्र में अग्निपथ योजना के तहत बिहार रेजिमेंट के 686 युवा और साहसी अग्निवीरों के चौथे बैच ने अंतिम पासिंग आउट परेड के लिए एक साथ मार्च किया। हरे रंग की वर्दी, उस पर लाल, हरे व पीले रंग से की टोपी पहने अग्निवीरों का उत्साह देखते बन रहा था। वे हाका द्वार से कदम से कदम मिलाते परेड मैदान पहुंचे तो सभी की निगाहे उनकी ओर चली गईं।  भारतीय सेना के इन बहादुर और भावी सैनिकों ने 31 सप्ताह का कठोर सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस बैच ने तिरंगे के सामने गीता, कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब और बाइबिल के पवित्र ग्रंथों पर हाथ रखकर हर कीमत पर राष्ट्र की रक्षा करने की शपथ ली। राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने और सैन्य युद्ध के सभी पहलुओं में विशेषज्ञता हासिल करने की शपथ लेने के बाद, बिहार रेजिमेंट के ये अग्निवीर अपनी योग्यता साबित करने के लिए अपनी अपनी यूनिटों में तैनात होने के लिए पूरी तरह तैयार है।  बिहार रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर केडी जसपाल ने प्रभावशाली परेड का निरीक्षण किया और बहुत कठिन प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद...

CHO परीक्षा में 100 करोड़ कमाने वाले थे माफिया: जाने क्या है पूरा मामला

Image
पटना में हो रहे राज्य स्वास्थ्य समिति की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 पदों पर बहाली की परीक्षा को रद्द कर दिया गया। प्रश्नपत्र लीक होने के पुख्ता सबूत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। फिलहाल EOU इस मामले के तह तक जाने के लिए पटना, नालंदा, मुजफ्फरपुर, गया और बिहारशरीफ में छापेमारी कर रही है।साथ ही EOU पटना के बड़े परीक्षा माफिया रविभूषण के ठिकानों से लेकर घर तक छापेमारी कर रही है। फिलहाल रविभूषण फरार है। EOU की जांच में यह बात सामने आई है कि इस परीक्षा के लिए सभी सेट अभ्यर्थियों से 5-5 लाख रुपए में डील हुई थी। टोकन मनी के रूप में सभी अभ्यर्थियों से 25 से 50 हजार रुपए लिए गए थे। बाकी के पैसे परीक्षा देने के बाद देने थे। वहीं सेंटर सेट करने के लिए इस परीक्षा को करा रही कंपनी वी शाइन टेक प्राइवेट लिमिटेड से 8 लाख में डील हुई थी। इस परीक्षा में लगभग 60 प्रतिशत सीट (2700) सेट किया गया था। माफियाओं का 100 करोड़ रुपए कमाने का था फर्जीवाड़ा की कहानी अगस्त से ही रची जा रही थी। सेंटर अलॉट होने के बाद से ही कंपनी के अधिकारियों से मिलकर परीक्षा माफिया रवि भूषण और अतुल प्रभाकर फर्जीवाड़े की ...

विधानसभा का उपचुनाव बताते है 2025 का समीकरण: चिराग

Image
लोजपा-रा के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। विपक्ष अलग-अलग समय पर बड़े-बड़े दावे और वादे करता रहा है। लोकसभा चुनाव के वक्त भी बड़ी-बड़ी बातें की गई थी, लेकिन क्या हो गया? एनडीए का न सिर्फ लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन रहा बल्कि चार सीटों पर उपचुनाव में भी जीत मिली। यह अपने आप में 2025 का भी समीकरण बताता है कि आगे क्या होने वाला है। विपक्ष सिर्फ अफवाह उड़ाना और डराता रहा है। चिराग प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने तिरहुत स्नातक सीट से एनडीए समर्थित उम्मीदवार अभिषेक झा के समर्थन में एनडीए के समर्थकों से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोजपा-रा का एक-एक कार्यकर्ता अभिषेक झा को समर्थन और सहयोग देगा। हमारी पार्टी ने हमेशा एक सीमेंटेड फोर्स की तरह काम किया है। गठबंधन को कैसे मजबूत किया जाए, इसी दिशा में काम किया है। पीएम मोदी की सोच के साथ महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा और एनडीए ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इससे पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता ने एनडीए के पक्ष में पूरा मन बना लिया...

भावी पीढ़ी के लिए वैश्विक संस्कृति जरूरी

Image
शेरपुर स्थित गार्डन इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को पांचवां वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन सांसद रामकृपाल यादव , मैनेजिंग ट्रस्टी पंकज सिंह , निदेशक कुमार बसंत एवं नीरज सिंह ने संयुक्त रूप से किया।  वार्षिकोत्सव का विषय था रिफ्यूज मोबाइल एडिक्शन ' अर्थात मोबाइल अधिकारिता को अस्वीकार करें। समारोह में छात्र-छात्राओं को मोबाइल अधिकारिता से बचाव के महत्वपूर्ण संदेश को साझा करने के लिए एक साझा संकल्प बनाने के लिए प्रेरित किया गया।  उद्घाटन भाषण में सांसद ने कहा कि एक बढ़ते मस्तिष्क में ऐसे विचारों को डालने की जरूरत होती है जो सकारात्मक और रचनात्मक हो और साथ ही जिनका व्यक्ति के जीवन और समाज पर गहरा असर पड़ता है। हम समझते हैं कि भावी पीढ़ी के लिए वैश्विक संस्कृति जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रश्मि सिंह ने की। मौके पर संतोष सिंह , राकेश कुमार , लकी कुमार , अनूप कुमार , रौशन कुमार , किरण कुमारी , रिचा कुमारी , विजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।    

पति ने तीन बच्चे की मां को मारपीट कर फांसी लगाकर की हत्या

Image
  दानापुर पति ने तीन बच्चे की मां को मारपीट कर फांसी लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. यह घटना मंगलवार की देर रात शाहपुर थाने के रघुरामपुर गांव निवासी सुधीर चौधरी ने अपनी पत्नी पुष्पा देवी को मारपीट कर फांसी लगा दिया है. पुलिस ने मृतका के पति सुधीर चौधरी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. पुष्पा की मौत सूचना मिलते ही परिजनों चित्कार उठे. पुलिस ने बुधवार को शव को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. मृतका पुष्पा देवी के पिता रंजीत चौधरी ने स्थानीय थाना में मृतका के पति सुधीर चौधरी, ससुर रामरत्न चौधरी, सास पार्वती देवी , ननद चंचल देवी व भैसुर भुषण चौधरी के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है. थाना क्षेत्र के लाल कोठी संजय गांधी नगर निवासी रंजीत चौधरी अपनी पुत्री पुष्पा देवी का आठ साल पूर्व शाहपुर थाने के रघुरामपुर निवासी रामरत्न चौधरी के पुत्र सुधीर से शादी किया गया था. उन्होंने बताया कि सुधीर मेरी पुत्री से दूसरी शादी किया गया था और शादी के बाद से मेरी पुत्री को ससुरालवालों बराबर प्रताडित करने का आरोप लगाया है. उन्हों...

छात्रा को सड़क पर अर्धनग्न कर सहेली ने सड़क पर की पिटाई, पुलिस ने किया मामला दर्ज कर

Image
 पटना के मनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर बाजार के समीप दसवीं वर्ग में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दो सहेलियों ने मंगलवार की शाम अर्द्धनग्न कर सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर किया मारपीट। पीड़ित परिजन मनेर थाना पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की  ब्यापुर हाई स्कूल में पढ़ने वाली दसवीं की छात्रा दोस्तनगर की सोनम (काल्पनिक नाम) लोदीपुर बाजार से प्रैक्टिकल का कॉपी लाने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह लोदीपुर बाजार के समीप पहुंची। स्कूल में साथ पढ़ने वाले दो सहेलियों ने उक्त छात्रा को जबरन पकड़ लिया। उस दौरान दोनो सहेलियों ने उसके कपड़े को फाड़ते हुए सड़क पर ही अर्द्धनग्न कर जमकर मारपीट की। इसके साथ ही छात्रा को जबरदस्ती अपने घर ले गई जहां पर उसने अपने माता-पिता के सामने भी उसकी पिटाई की। इस दौरान दोनो सहेलियों ने उक्त छात्रा को कई जगह दांत से काटकर जख्मी कर डाला। उसके बाद किसी तरह छात्रा उन दोनो  के चंगुल से छूटकर थाना पहुँची।  उसके बाद छात्रा के माता-पिता ने लिखित शिकायत  की। इस संबंध में मनेर  प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुम...

हंगामेदार रहा खगौल नगर परिषद् की साधारण बोर्ड की बैठक, सर्वसम्मति से पास हुए तीन एजेंडे.

Image
खगौल नगर परिषद में निवार्चित मंडल की बैठक नए सरकार भवन कार्यालय के सभाकक्ष में की गई। वही नगर परिषद की यह बैठक हंगामेदार रही। बैठक के दौरान वार्ड पार्षदों के बीच कुछ मुद्दों को लेकर आपस ने नोकझोक भी हुई। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सुजीत कुमार सभी को समझने की कोशिश करते नजर आए।  बैठक में वार्ड नंबर 23 रेखा देवी ने खगौल पेठिया बाजार स्थित तालाब को वेंडिंग जोन बनाए जाने का पुरजोड विरोध किया। रेखा देवी ने कहा की मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जन जीवन हरियाली के तहत तालाब का सौंदर्यीकरण होना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। इसपर नप अध्यक्ष ने वार्ड पार्षद को गरीब विरोधी बताते हुए उनकी मांग को खारिज कर दिया।  बैठक को लेकर खगौल नगर परिषद अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया की  बैठक के दौरान तीन एजेंडा सर्वसम्मति से पारित की गई। जिसमे अहम एजेंडा मोती चौक स्थित विवाह भवन को तोड़कर मार्केट कॉम्प्लेक्स के साथ विवाह भवन बनाने तथा जयराम बाजार पेठिया बाजार स्थित परती गढ्ढे को भर कर वेंडिंग जोन और बाजार समिति बनाने को लेकर रहा। तालाब को वेंडिंग जोन बनाने के लेकर उन्होंने कहा की पेठिया ...